मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता श्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन हो गया है l उन्होंने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनकी अंतेष्टि आज दिनांक 09 दिसंबर,2023 को हरिद्वार में की जायेगी l अतः उनके सम्मान में जनपद हरिद्वार में आज सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

More Stories
प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद में की हत्या। हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर किया 49 किलो नकली पनीर नष्ट।
संवाद कार्यक्रम: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार।