मनोज सैनी
हरिद्वार। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 19 जनवरी, 2024 को घने कोहरे के साथ ही शीत दिवस की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है।
इस कारण जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ज्याल द्वारा विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 19 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र छात्राओं हेतु अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

More Stories
ज्वालापुर का प्रसिद्ध प्राचीन गुघाल मेला कल मंगलवार 22 सितंबर से प्रारम्भ।
कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भेजा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग की।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।