लखपत सिंह राणा
चमोली। चमोली जिले नारायणबगड़ ब्लॉक के देवपुरी गांव के पशुपालक की पशुशाला में आग लगने से 27 बकरियों और 2 बैलों की मौत हो गई और पशुओं को बचाने के चक्कर में पशुपालक भी झुलस गया। जहां पशुपालक की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पहले पीएचसी नारायण बगड़, उसके बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आग इतनी भयंकर थी की पशुपालक की सारी जमा पूंजी भी जलकर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नारायण बगड़ ब्लॉक के देवपुरी गांव के पशुपालक सरोप सिंह रावत की पशु शाला में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान सरोप जंगल में चारापत्ती लेने गए थे। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग बुझाने में जुट गए लेकिन तब तक गोशाला में बंधी 27 बकरियाें और दो बैलों की जलकर मौत हो चुकी थी जबकि एक बैल झुलस गया था। आग बुझाने के दौरान सरोप भी झुलस गए। ग्रामीण सरोप को पीएचसी नारायणबगड़ ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आग इतनी भयंकर थी की पशुपालक की नगद जमा-पूंजी और अन्य सामन भी जलकर राख हो गया। पशुपालन विभाग के अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य भागीरथी रावत ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
शिवडेल स्कूल में गूंजा “हर-हर महादेव” का जयघोष, नन्हे बच्चों ने निकाली आकर्षक कांवड़ यात्रा।
हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी।