मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून निर्वाचन-2024 के चुनाव अधिकारी/उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून निर्वाचन-2024 हेतु समय सारिणी निर्धारित कर दी गयी है।
निर्धारित समय सारिणी अनुसार 13 फरवरी को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन एवं नामांकन पत्रों की बिक्री/नामांकन (पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक) की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 14 फरवरी (पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक) निर्धारित की गयी है और 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच तथा 16 फरवरी को नाम वापसी (पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक) एवं निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की अन्तिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 17 फरवरी को (पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे) तक एवं मतगणना अपराह्न 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, तत्पश्चात् मतगणना परिणाम जारी किये जाएंगे।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।