मनोज सैनी
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड, पेपर लीक और अग्निवीर योजना के खिलाफ यूथ कांग्रेस हरिद्वार कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। उक्त जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने बताया कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कल मुख्यमंत्री के हरिद्वार आगमन पर अंकिता भंडारी हत्याकांड पर धामी सरकार द्वारा वीआईपी को बचाने और पेपर लीक व अग्निवीर योजना को लेकर काले झंडे दिखायेंगे। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री धामी को काले झंडे दिखाने के लिए कल सुबह शिव मूर्ति पर सभी सुबह 11 पहुंचे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।