मनोज सैनी
बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष की यात्रा के लिये 12 मई को प्रातः 6 बजे खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के पर्व पर बुधवार को नरेंद्रनगर में पंचांग गणना कर मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार को परंपरा के अनुसार महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्मपत्री की गणना कर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुहुर्त निर्धारित किया गया। जिसके अनुसार मंदिर के कपाट 12 मई को प्रातः 6.00 बजे निर्धारित की गई है। जबकि गाडू घड़ा तेल पिरोने की तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। इससे पूर्व बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि गाडू कलश लेकर नरेंद्रनगर राजमहल में पहुंचे। जिसके बाद धार्मिक परंपराओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।
इस मौके पर महाराजा मनुजेंद्र शाह, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, ठाकुर राजेन्द्र विक्रम सिंह पँवार, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बदरीनाथ रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के टीका प्रसाद डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, हेमचंद्र डिमरी, मनोज डिमरी, विनोद सुयाल, बीकेटीसी सदस्य राज्यपाल पुंडीर, वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।