मनोज सैनी
देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदयाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो उत्तराखंड के 25000 उपनल कर्मचारी परिवार सहित शुक्रवार को धर्म परिवर्तन करेंगे।
उनका कहना है कि एक तरफ मोदी सरकार राम राज्य की बात कर रही है लेकिन उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए प्रदेश के सभी 25000 उपलन कर्मचारी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ धर्म परिवर्तन करेंगे। इसलिए जुम्मे की नमाज के साथ उपनल कर्मचारी अपने परिवार के साथ धर्म परिवर्तन करेंगे। प्रदेश भर के सभी विभागों में उपनल के माध्यम से बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। जिनकी संख्या तकरीबन 25 हजार के करीब है। लेकिन पिछले लंबे समय से ये कर्मचारी समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे हैं। मामला हाई कोर्ट में लंबित है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।