मनोज सैनी
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।
दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।
दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।