मनोज सैनी
भगवानपुर। भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना भगवानपुर में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ नीरज कुमार पुत्र कुबेर प्रसाद निवासी ग्राम रमई राय टोला थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार हाल निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा बलात्कार किया गया जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुय़े अभि0 नीरज कुमार पुत्र कुबेर प्रसाद निवासी ग्राम रमई राय टोला थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार हाल निवासी भगवानपुर जिला हरिद्वार को जहाजगढ शमशान घाट के पास से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।