मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी स्व0 अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में अंकिता के माता पिता का हर कदम पर साथ देने वाले पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद पहाड़ ही नहीं मैदानी क्षेत्र में भी धामी सरकार और उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद हरिद्वार में उत्तराखंड आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष सतीश जोशी ने घोषणा की है की उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलवाने और अंकिता को इंसाफ दिलवाने वाले पत्रकार आशुतोष नेगी, जिनको उत्तराखंड पुलिस ने जबरन गिरफ्तार किया है उनको रिहा करवाने हेतु धामी सरकार और उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ 11 मार्च को प्रात 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी, महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। जोशी जी ने बताया कि पहाड़ के लोगों ने अपनी शहादत देते हुए उत्तराखंड का निर्माण इसलिए नहीं करवाया कि यहां की बहु बेटियों के साथ अन्याय हो और सरकार अपनी आंख बंद करके बैठी रहे और दोषियों को बचाने के लिए ओछे हथकंडे अपनाए। पहाड़ के लोग कतई सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने धामी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही अंकिता भंडारी केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के आदेश कर आशुतोष नेगी को जल्द से जल्द रिहा करवाए। अन्यथा सरकार और पुलिस के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक जनांदोलन खड़ा किया जायेगा।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।