मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे मालों के निस्तारण के अभियान के अनुपालन में एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2021, 2022 व 2023 में बरामद की गयी अवैध देशी शराब के कुल 67 मालो का गठित कमेटी के सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार, तहसीलदार हरिद्वार, आबकारी निरीक्षक की निगरानी में नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त मा0 न्यायालय के आदेश पर रानीपुर मालगृह में काफी पुराने पडे जुआ अधिनियम के कुल 07 व शस्त्र अधिनियम के कुल 05 मालो को भी गठित कमेटी की निगरानी में नष्ट किया गया।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा