मनोज सैनी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आचार संहिता प्रदेश में भी प्रभावी हो गई है। भारत चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड में 19 अप्रैल 2024 को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में 20 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी। जबकि 27 मार्च को नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 30 मार्च तक नाम वापसी के बाद 19 अप्रैल को मतदान संसदीय सीट पर मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। जिसके बाद 4 जून को मतगणना कार्य किया जाएगा। दिव्यांग और 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं को स्वयं सेवकों के माध्यम से बूथ तक लाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। मतदाताओं को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 12 विभिन्न दस्तावेजों को वैधता प्रदान की गई है। जिनके माध्यम से मतदाता बूथ पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।