ब्यूरो
हरिद्वार। अनुशासित समझे जाने वाली भाजपा में भी गुटबाजी चरम पर है। बुधवार को इसका नजारा शिवालिक नगर चौराहे पर दिखाई दिया। यहां शिवालिक नगर पालिका के कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थानों से होल्डिंग-पोस्टर हटाने की कार्रवाई केवल चुनिंदा भाजपा नेताओं पर की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल शिवालिक नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है। क्षेत्र में कई अन्य नेता भी आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और इसी क्रम में उनके द्वारा होर्डिंग पोस्टर लगाए गए हैं। बुधवार को शिवालिक नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा शिवालिक नगर चौराहे पर होल्डिंग पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में केवल चुनिंदा भाजपा नेताओं के होर्डिंग को ही निशाना बनाया गया। भाजपा के जिला महामंत्री संजीव चौधरी के अनुसार इस कार्रवाई से हुए बेहद दुखी हैं और पार्टी फोरम पर इसकी शिकायत भी करेंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो
कुंभ क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती: डीएम मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश