मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए cVIGIL नाम का एक ऐप बनाया है। अगर कोई भी शख्स ये देखता है किसी भी प्रत्याशी, पार्टी या अन्य व्यक्ति की ओर से पैसा बांटना, रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत समय से देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे कार्य किए जा रहे है या फिर ऐसा कोई भी काम जो चुनाव आचार संहिता को तोड़ रहा है। तो cVIGIL ऐप के जरिए तुरंत शिकायत की जा सकती है। शिकायत में नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो, या वीडियो को कैप्चर कर की जा सकती है। जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी जहां से शिकायत की गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिको से अपील की कि अगर कोई नेता या व्यक्ति चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसका फोटो खीचिंए और cVIGIL ऐप पर अपलोड कर दीजिए। आप कहां खड़ें हैं ये हम अपने मोबाइल ऐप से जान लेंगे। 100 मिनट के भीतर हम अपनी टीम भेजकर शिकायत का निपटारा कर देंगे।

More Stories
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।