मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस मुख्यालय से पुष्ट सूत्रों से छनकर आ रही खबर के अनुसार हरिद्वार लोकसभा सीट पर अब आखिरी निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ही तय करेंगे। संभव है कि आज शाम तक हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा हो जाए। बता दें कि कल ही हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से ओबीसी नेता राजकुमार सैनी ने हरिद्वार लोकसभा का जातीय समीकरण बताकर अपना दावा मजबूती के साथ रखा था। कल हुई सीईसी की बैठक में कोई निर्णय न हो पाने की दशा में अब हरिद्वार सीट पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल पर छोड़ दिया गया है। चूंकि के सी वेणुगोपाल जी पार्टी में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते है और राहुल गांधी जी के काफी नजदीक भी है इसीलिए वे राहुल गांधी जी की विचारधारा ओबीसी को उसका हक मिलने के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पूर्व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी अपने पुत्र मोह में पड़कर अपने पुत्र वीरेंद्र रावत तो कभी उमेश कुमार द्वारा दावेदारी करने खुद अपना दावा पेश कर देते हैं। जिस पर कांग्रेस आलाकमान ने हरीश रावत के पुत्र के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी हरिद्वार से दावेदारों की सूची में शामिल है।

More Stories
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी: रागिनी नायक
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध।