मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदयाल की कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में पत्रकारों के साथ खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। उन्होंने भाजपा पर घटिया मानसिकता का भी आरोप लगाया है।
19 मार्च को इनकम टैक्स की तरफ से गणेश गोदियाल को मिले तीन नोटिस पर उन्होंने बताया कि कल उन्हें और उनकी पत्नी को तीन नोटिस भेजे गए हैं। महाराष्ट्र थाने में तत्काल हाजिर होने के लिए भी उन्हें नोटिस भेज गया है। इस दौरान गोदियाल ने कहा कि वो अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे।
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वो भगत सिंह के अनुयाई हैं इसलिए वो फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार रहेंगे। बता दें कि गोदियाल को 22 मार्च को महाराष्ट्र के ठाणे में पेश होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पौड़ी सीट पर अपनी हार को देखते हुए इनकम टैक्स और ईडी का खौफ दिखा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे हराने की कोशिश में लगी है लेकिन गढ़वाल की जनता मुझे हारने नहीं देगी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।