मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने मां गंगा का पूजन कर ऋषिकुल से लंबे काफिले में भारी जनसमूह के साथ पैदल मार्च निकालकर अपना नामांकन किया।
पैदल मार्च में उमड़े भारी जनसमूह में कांग्रेस की एक बार फिर एकता नजर आई। पैदल मार्च में आई जबरदस्त भीड़ से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं तो वही हरीश रावत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस का वोट काटने के लिए सुपारी किलर के रूप में कुछ प्रत्याशियों को मैदान में उतर रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का कहना है की मां गंगा का हमें आशीर्वाद मिलेगा। हम भारी बहुमत से यहां से जीत दर्ज करेंगे क्योंकि कांग्रेस को हमेशा ही सभी समाज का वोट मिला है। जितने लोग कांग्रेस में नाराज थे वह सभी कल की बैठक में मौजूद रहे और सभी ने चुनाव में सहयोग करने का आश्वासन दिया इसका नतीजा आज देखने को मिला। जब रोड शो में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे साबित होता है कि हरिद्वार उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। वीरेंद्र रावत का कहना है कि कांग्रेस की पांच योजना है जिससे युवा और महिलाओं को फायदा होगा महंगाई से छुटकारा मिलेगा बीजेपी के मुंगेरीलाल के सपने हैं वो सपने ही रह जाएंगे मेरे पिता और मेरा इतना अनुभव है इतना किसी भी राजनेता का नहीं है इसलिए हमारी जीत निश्चित है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश का कहना है कि कांग्रेस चुनाव में जीत की तरफ बड़ रही है हमारी शुरुआत शानदार हुई है भारी संख्या में जनता कांग्रेस से जुड़ रही है। भाजपा पर वार करते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा घमंड में लेकिन लोकतंत्र घमंड को बरदास नही करता कांग्रेस का वोट काटने के लिए भाजपा सुपारी किलर के रूप में कुछ प्रत्याशियों को मैदान में भेज रही है। मगर जनता उन पार्टियों के प्रत्याशीयो को नकार कर इसका जवाब देगी बिहार चुनाव में ओबेसी की पार्टी ने सुपारी किलर का काम किया था तब तेजस्वी यादव सरकार बनाने से चूक गए थे यहां भी यही प्रयोग भाजपा अपनाना चाहती है। भाजपा धन बल से इन प्रत्याशियों का संयोग कर रही है मगर जनता जानती है ऐसे लोगों को वोट देने का क्या अर्थ है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।