मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला निर्वाचन कार्यालय, हरिद्वार से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिनों से आज नामांकन के अंतिम दिन तक कांग्रेस प्रत्याशी सहित 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। नामांकन करने वालों में भारतीय सेवक पार्टी संदीप कुमार, निर्दलीय अवनीश कुमार , सबसे कम उम्र 25,6 वर्ष के भारतीय युवा एकता पार्टी सूरत सिंह रावत, निर्दलीय अकरम हुसैन, निर्दलीय प्रबोध चंद्र डबराल, एकम सनातन भारत दल स्वामी दामोदराचार्य , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वीरेंद्र सिंह रावत, बीएसपी जमील अहमद, यूकेडी मोहन सिंह असवाल , निर्दलीय आकिल अहमद, निर्दलीय विजय कुमार कश्यप , उत्तराखंड समानता पार्टी बलवीर सिंह भंडारी, निर्दलीय करण सिंह सैनी, निर्दलीय राहुल कश्यप ने आज अपने नामांकन पत्र भरे। तीन दिनों में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।