मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 13 अप्रैल को हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा करके कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ रही है। जनसभा में वे पिछले 10 सालों की मोदी सरकार की असफलताओं को जनता के बीच रखने के साथ और इलेक्टोरल बांड, पीएम केयर फंड में हुए भारी भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा जी का हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम आ गया है। जनसभा के स्थान का अभी चयन किया जा रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।