मनोज सैनी
हरिद्वार। 13 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रुड़की में होने वाली जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का रुड़की के होटल सेंटर्म पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की अबकी बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। देश की जनता अब मोदी जी के जुमलेबाजी को समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।
इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाती, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, विमला पांडेय, गार्गी राय, ओम पहलवान, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।