आसनसोल से भाजपा का टिकट लौटाने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शनिवार को ये ऐलान किया कि वह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने साफ किया है कि वह यहां निर्दलीय खड़े होने वाले हैं। काराकाट सीट पर एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। इस तरह पवन सिंह उन्हें सीधे चुनौती देने वाले हैं। इस तरह वह उसी बीजेपी के खिलाफ हो गए हैं, जिसने पहले उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था। सिंगर-एक्टर पवन ने यहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।


More Stories
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी: रागिनी नायक
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध।