मनोज सैनी
सोशल मीडिया में एक युवक को लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा पीटने का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर का है जहां दिल्ली मोबाइल गैलरी नाम से दुकान चलाने वाले युवक को करीब आधा दर्जन लोग जमकर कूट रहे है। इतना ही नहीं युवकों ने मार खाने वाले युवक को पुलिस के हवाले भी कर दिया है।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्ष की नाबालिग छात्रा वर्तमान में एक उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत है। उसके पड़ोस में मोबाइल की दुकान चलाने वाला अतहरूदीन उस छात्रा को 3-4 दिन से लगातार परेशान कर रहा है। उसने उसका हाथ पकड़ने का प्रयास भी किया। कुछ दिन पूर्व छात्रा मां के साथ उक्त दुकान में मोबाइल रिचार्ज करवाने गयी थी तभी वही से अतहरूदीन ने छात्रा का मोबाइल नम्बर ले लिया। इसके बाद से खुद को सिख समुदाय का बताकर परेशान कर रहा है। यह बात छात्रा की मां ने द्वारा अपने परिचित के पुत्र को बताया और उक्त अतहरूदीन को समझाने का प्रयास किया, मगर अतहरूदीन नहीं माना। जिस पर हिंदू संगठनों के लगभग आधा दर्जन युवकों ने पहले अतहरूदीन की जमकर कुटाई की, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।