मनोज सैनी
हरिद्वार। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत ऑफलाइन पंजीकरण हेतु प्रभारी जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायकों एवम कम्प्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की है।
उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पंजीकरण हेतु यात्रियों के अत्यधिक मात्रा में आने के कारण व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिसमे विभिन्न विभागों के 20 क्लेरिकल स्टाफ की तैनाती 10 मई से 17 मई तक के लिए तत्काल प्रभाव से लगाई गई है।

More Stories
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत बीएचईएल में चलाया गया स्वच्छता अभियान।