मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद, हरिद्वार हेतु मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है की रात्रि 9 बजे तक किसी भी समय आंधी एवम तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जनपद में रात्रि 9:00 बजे तक आंधी एवं तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि आंधी के अलर्ट को देखते हुए इस दौरान अनावश्यक यात्राएं करने से बचें, पेड़ पौधों वाले स्थानों के नजदीक न रहे तथा कोई भी ऐसा कार्य जो हवा में या हवा के कारण प्रभावित हो सकता है उसको तत्काल संरक्षित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि आधी एवं तेज हवाओं के कारण किसी भी प्रकार की क्षति न हो इसके लिए जन सामान्य भी अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करें।

More Stories
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।