मनोज सैनी
रुड़की। महिला हेल्पलाइन रुड़की में दो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए। जैसे ही इसकी सूचना कोतवाली गंगनहर को लगी तभी गंगनहर पुलिस टीम सूचना पाकर महिला हेल्प लाइन पहुंची और पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा न होता देख गंगनहर पुलिस ने 08 आरोपियों शिवकुमार पुत्र हरदवारी निवासी नेनेडा अनंतपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार, संदीप कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी उपरोक्त, अवि कुमार पुत्र कुंवर पाल निवासी उपरोक्त, मिथुन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी खेडली थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, कुंवर पाल पुत्र रामदयाल निवासी सलेमपुर राजपूताना रुड़की कोतवाली गंग नहर हरिद्वार, अमित कुमार पुत्र कुवर पाल निवासी उपरोक्त, अरविंद पुत्र मेघराज निवासी धीर माजरा भगवानपुर हरिद्वार, विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ताशीपुर मंगलौरको अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के हिरासत पुलिस लिया गया। हिरासत में लेने के बाद शांतिभंग के आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

More Stories
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।