मनोज सैनी
हरिद्वार। आदर्श नगर मुखिया गली भूपतवाला निवासी सलोनी प्रजापति का आज रामलीला कमेटी भूपतवाला के अध्यक्ष अमित गुप्ता और भागीरथी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, दीपक पंत, राकेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, तीरथ भान पाल, अंबु राम प्रजापति, नाथीराम प्रजापति, सत्य प्रकाश आदि ने उनके घर जाकर फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही सलोनी के दादा जी मुकुट प्रजापति, पिता भागीरथ प्रजापति को बधाई दी। बता दें कि सलोनी प्रजापति ने सीबीएससी की 12वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र, समाज व परिवार का नाम रोशन किया है और सलोनी शांतिकुंज में पढ़ाई करती है।

More Stories
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।
फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने पिल्ला गैंग के 3 आरोपी दबोचे। मुख्य आरोपी की तलाश जारी।
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।