उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट की ताजपोशी दोबारा तय हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज महेंद्र भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एकमात्र नामांकन हुआ है।
नामांकन के दौरान उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी संगठन चुनाव प्रक्रिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के साथ नामांकन में हिस्सा लिया। हालांकि प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अभी होनी बाकी है लेकिन मुख्यमंत्री और तमाम सांसद विधायकों का समर्थन वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के साथ होना यह तय कर देता है कि सभी की सहमति वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर है और उनका एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।