मनोज सैनी
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड में हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व गठन को लेकर चल रही बैठकों का दौर अब समाप्त हुआ। सन्त समाज के दिशा निर्देश पर हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने वंदना गुप्ता को उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके साथ साथ अभिनव कौशिक को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।


वंदना गुप्ता को हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्रपुरी जी महाराज, संजय महंत जी(चेतन ज्योति आश्रम) तथा गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम जी ने शुभकामनाएँ दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह राठौड़, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रेम सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव विनीत हिन्दू ने सन्त समाज को आश्वासन दिया है कि उत्तराखंड में हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश टीम हिंदुत्व की सेवा में खरी उतरेगी और अगले एक महीने में पूरे प्रदेश में टीम गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।