मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार के मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी द्वारा आज ग्राम सराय ज्वालापुर स्थित नगर निगम हरिद्वार के कूडा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वे एम०आर०एफ० प्लांट पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्मिको की उपस्थिति जाँच की तथा कूडे की छंटनी करने वाले कार्मिको से बात की। निरीक्षण के दौरान वहाँ पर कूडे में बायोमेडिकल वेस्ट पाया गया जिस पर नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित फर्म को निर्देशित किया की वह उक्त वेस्ट को एकत्रित न करे तथा जिस संस्थान द्वारा उक्त मेडिकल वेस्ट को कूडे में डाला जा रहा है। उसको चिन्हित कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। इसके पश्चात नगर आयुक्त, द्वारा कूडा प्रोसेसिंग प्लांट पर पहुँचे जहाँ पर इनके द्वारा स्थानीय नागरिको से भी वार्ता की गयी। स्थानीय नागरिकों द्वारा बताया गया की बरसात में पानी भरने की समस्या से जूझना पडता है। जिस पर नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्लांट संचालन करने वाली फर्म को निर्देशित किया गया की वह वर्षा ऋतु से पूर्व पुराने वेस्ट के निस्तारण की कार्यवाही करे जिससे की स्थानीय नागरिको की समस्या का समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान डा० तरूण मिश्रा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार व श्री श्रीकान्त सफाई निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।