मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में महानगर कांग्रेस हरिद्वार के अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी को हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने पर कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट अरविंद शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा के साथ हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिरलाघाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर अरविंद शर्मा ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी जमीन से जुड़े नेता हैं। सतपाल ब्रह्मचारी सांसद के रूप में सोनीपत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। लोकसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी की जीत पर हरिद्वार में भी हर्ष का माहौल है। सतपाल ब्रह्मचारी की जीत का प्रभाव हरिद्वार में भी पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा की सोनीपत से सांसद चुने जाने से स्पष्ट है कि सतपाल ब्रह्मचारी जी हरिद्वार में ही नहीं, हरियाणा में भी जनप्रिय नेता है। उनके सांसद बनने से सोनीपत को तो लाभ मिलेगा ही, हरिद्वार में आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और हरिद्वार निगम में कांग्रेस का बोर्ड गठित होगा।
विकास चंद्रा ने हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनीपत में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर महिला महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती लता जोशी, तरुण व्यास, नीरव साहू, रजत जैन, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, विवेक भूषण विक्की, शुभम जोशी, सचिन पालीवाल, दीपक पांडे, यश शर्मा, अनुज चौधरी, ललित सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।