मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान ने बताया की आगमी मानसून को देखते हुए नालों की सफाई की जा रही है और 32 बड़े नालों की सफाई आगामी एक दो दिनों में प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है।
नगर निगम के बहुप्रतीक्षित भवन के निर्माण के बारे में मिश्रवान जी ने बताया की 1 वर्ष में निगम का नया तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो जायेगा, जिसमें 300 लोगों के लिए एक मीटिंग हॉल, महापौर और मुख्य नगर आयुक्त का कार्यालय भी होगा। इसी के साथ साथ सभी पटल के लिए अलग अलग कार्यालय होंगे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।