क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के निवर्तमान पार्षद और पूर्व कैबिनेट मंत्री के करीबी सचिन अग्रवाल पर कुंभ मेले के लिए बैरागी कैंप स्थित आरक्षित सिंचाई विभाग की भूमि को बेचने का मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के जिलेदार ने इस संबंध में निवर्तमान पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराते हुए सिंचाई विभाग उत्तरी खंड गंग नहर के जिलेदार देवेश कुमार ने बताया कि बैरागी कैंप में उनके विभाग की कुंभ मेले के लिए आरक्षित भूमि है। आरोप है कि सरकारी भूमि को सचिन अग्रवाल निवासी बैरागी कैंप ने महेंद्र सिंह यादव निवासी एसआईजी डूप्लेक्स प्रताव बिहार गाजियाबाद को स्टांप अनुबंध कर बेच दी।
इस संबंध में शिकायत मिलने पर उसकी जांच की गई, तब मामला सही पाया गया। विभागीय जांच के बाद अब पुलिस को शिकायत की गई है। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने जानकारी दी कि इस संबंध में निवर्तमान पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।