![](https://apnelognews.com/wp-content/uploads/2024/08/Compress_20240822_211929_9431.jpg)
मनोज सैनी
हरिद्वार। आज कलेक्ट्रेट सभागार, हरिद्वार में कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ शाखा हरिद्वार की नई कार्यकारिणी की बैठक हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नवल किशोर शर्मा को संरक्षक, नवीन मोहन शर्मा को जिलाध्यक्ष, शशांक कश्यप को जिला मंत्री, संजय नारायण खाती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय पाल सिंह को संयुक्त सचिव, चंद्र मोहन आर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र प्रताप सैनी को कोषाध्यक्ष, प्रमोद पंत को संगठन मंत्री, सुश्री
रुचि शर्मा को सांस्कृति मंत्री चुना गया। उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों व तहसील हरिद्वार, रूडकी, लक्सर व भगवानपुर हेतु संगठन मंत्री की नियुक्ति जिलाध्यक्ष / जिला मंत्री परस्पर सहमति से करेंगें। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन मोहन शर्मा ने कहा की संघ कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा करने हेतु प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन मंत्री प्रमोद पंत ने कहा की संघ कर्मचारियों के साथ हर कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
More Stories
कांग्रेसी नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी। कहा भाजपा नेताओं के दबाव में पार्टी के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया तो बड़े आंदोलन को बाध्य होगी कांग्रेस।
हिस्ट्री शीटर (जिला बदर) के समर्थन में उतरे भाजपाई, नाजायज दबाव बनाने हेतु पार्षद अपने समर्थकों के साथ कनखल थाने में जुटे।
ओवर रेटिंग के खिलाफ जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अधिकारियों से एक साथ कराई छापेमारी।