मनोज सैनी
हरिद्वार। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चल रहे विधान सभा सत्र में विपक्षी दलों के नेताओं नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस और विधायक विधायक ने प्रदेश में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था पर जबरदस्त हमला बोलते हुए 24 जून 2024 को बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शान्तरशाह में हुई दलित बच्ची के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या का मामला उठाया।
सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, कांग्रेस के पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद और बसपा के लक्सर विधायक मौ0 शहजाद ने जनपद हरिद्वार के ग्राम शान्तर शाह दलित बेटी से 23 जून 2024 में हुए बलात्कार और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या का मामला उठाते हुए सरकार को घेरते हुए कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है।
मामले में नामजद और रेप और हत्या का मास्टर माइंड भाजपा नेता आदित्यराज सैनी अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।