मनोज सैनी
बहादराबाद। रोहालकी किशनपुर निवासी युवक ने बहादराबाद के बीडीओ पर अमृत सरोवर योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। रोहालकी किशनपुर निवासी बलराम चौहान ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत कर बताया है कि अमृत सरोवर योजना में हरिद्वार के बाहर के अखबारों में टेंडर छपवाया है। जबकि उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली (संशोधित) नियमावली 2019 में स्पष्ट उल्लेख है कि अपने जिले के संस्करण में ही टेंडर विज्ञप्ति प्रकाशित करना अनिवार्य है।परंतु सामग्री ठेकेदारों के साथ मिली भगत कर इनके द्वारा बाहर के अखबारों में टेंडर विज्ञप्ति निकाल कर अपने चहेते ठेकेदारों के यहां से सामग्री खरीदी है।इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी