मनोज सैनी
हरिद्वार। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज हरिद्वार प्रेस क्लब पहुँचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण का कॉरपस फंड दोगुना कर जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव आर्थिक मदद पहुंचाने की दशा में दिशा में कार्य किया है, पत्रकार पेंशन राशि बढ़ाई जाने पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा वह आवासीय सुविधा दिए जाने की दिशा में सरकार कार्यरत है।
प्रेस क्लब पहुंचने पर डीजी सूचना का स्वागत अध्यक्ष अमित शर्मा महासचिव डॉ प्रदीप जोशी जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने पुष्प गुच्छ भेट किया। इस दौरान डीजी सूचना ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया तथा प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा कम संसाधनों में बेहद सुचारू व्यवस्थित सुंदर ढंग से प्रेस क्लब की व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रेस क्लब सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तराखंड में हरिद्वार प्रेस क्लब की एक अपनी पहचान है। उसे पहचान को प्रेस क्लब के पदाधिकारी बरकरार रखते हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि 38 वर्षों से प्रेस क्लब निरंतर प्रगति की ओर है यह भविष्य के पत्रकारों के लिए बड़ा आदर्श व मार्गदर्शन साबित होगा। इस मौके पर प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा पत्रकारों की समस्याओं पर आधरित एक ज्ञापन भी डीजी को सौंपा।
स्वागत करने वालो में पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर,अविक्षित रमन,दीपक नौटियाल,श्रवण झा,रामचन्द्र कन्नौजिया तथा कुलभूषण शर्मा,पंकज कौशिक,सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री मौजूद थे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी