मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर व हरिद्वार से गये केदार यात्रियों के वापिस पहुंचने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ऐतिहासिक श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से उत्तराखंड भाजपा बौखला गई है और सरकार की ओर से किये गये बड़े – बड़े केदारनाथ यात्रा के दावों की बदइंतजामी की पोल भी खुल गई है।
यात्रा से लौटे युवा नेता वरुण बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि आपदा के डेढ़ माह बाद भी यात्रा मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है और यात्रा मार्ग पर सरकार की ओर से यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इस मौके पर केदार यात्री निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट और ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है जिसका मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर का शिलान्यास करकर घोर अपराध किया था। जिसका खामियाजा जनता को दैवीय आपदाओं के माध्यम से झेलना पड़ रहा है। दुग्धाभिषेक करने वालों में सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी,सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।