मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर में अपने आपको भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली महिला उर्मिला सनावर के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा ब्लैकमेलिंग को लेकर मुकदमा दर्ज कराते ही उर्मिला सनावर ने अपने फेसबुक पेज पर सभी न्यूज चैनलों के लिए अपने घर के गेट का 21 सितंबर का सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दिया है।
सीसीटीवी फुटेज में एक गाड़ी घर के बाहर आकर रुकती है, जिसमें से एक व्यक्ति पहले घर के बाहर लगा ताला खोलकर गेट खोलता है। इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर उतरकर घर में दाखिल होते हैं, उनके थोड़ी देर बाद उर्मिला सनावर भी गाड़ी से उतरकर घर में प्रवेश करती हुई दिखाई देती है। दोनों के घर में प्रवेश करने के बाद 3-4 व्यक्ति और घर में प्रवेश करते है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा