मनोज सैनी
हरिद्वार। खड़खड़ी क्षेत्र में रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दौरान बाहर सडक पर अनावश्यक रूप से आपस में गाली-गलौच एवं लडाई झगडाकर रहे थे जिस कारण रामलीला देख रहे लोगों में इनके झगडे के कारणं अफरा तफरी मच गयी जिसमें रामलीला देख रहे कुछ लोगों को भगदड़ के दौराने चोटे भी आये गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वादी आकाश केसरी निवासी पुरोहित गली खड़खड़ी की तहरीर के आधार पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 4 व्यस्क अजय कश्यप पुत्र श्री राजेन्द्र कश्यप निवासी-कुंजगली खडखडी हरिद्वार, सुधाशु पुनेठा पुत्र श्री हीरा बल्लभ पुनेठा निवासी-मुखियागली निकट हनुमान मंदिर खडखडी हरिद्वार, अमन धस्मान पुत्र श्री शशि प्रकाश निवासी-उपरोक्त, आयुष क्षेत्री पुत्र गोपाल क्षेत्री निवासी-गुसाई गली निकट होली चौक खडखडी हरिद्वार सहित कुल 11 युवकों को दबोचकर इनकेे विरूद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद