मनोज सैनी
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर के मध्य हरिद्वार मण्डल द्वारा आज चौधरी चरण सिंह गंगा घाट पर व्यापक रूप में सफाई अभियान चलाया गया। गंगा घाटों से गंदगी,कूड़ा कड़कड़ साफ किया गया तथा गंगा में फसे पुराने कपड़े आदि को निकलकर उनका निस्तारण किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख चंद्रन बिष्ट ने कहा कि माँ गंगा हमारी प्राण दयानी है गंगा को गंदा होने से बचाना चाहिए यह हम सब का धर्म है। उन्होंने कहा कि गंग नहर की सफाई करने के लिए नहर को बंद किया गया है,इसमे सरकारी प्रयासों के साथ स्वयंसेवको की शक्ति भी मिल जाये तो नहर शत प्रतिशत स्वच्छ हो जाएगी।
इस मौके पर पर्यावरण मित्रो के साथ लगभग 25 टन कूड़ा निकल गया।
इस मौके पर नगर सह कार्यवाह बलदेव, मण्डल कार्यवाह उमेश, महिपाल,शुशील,मोनू ,कुलदीप एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद