मनोज सैनी
हरिद्वार। चुनाव के बाद एक बार फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधायक के साथ ज्वालापुर कोतवाली में हंगामा खड़ा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक आदेश चौहान के करीबी कार्यकर्ता वरुण वशिष्ठ किसी काम से कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और वरुण के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस दौरान प्रभारी कोतवाल ने उसे कोतवाली से बाहर जाने के लिए कहा।
कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता कोतवाली पहुंच गए। हालात तब और गरमा गए जब रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोतवाली का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल विधायक और उनके समर्थक कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद