मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचन की कार्यवाही गतिमान है। निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह को निर्वाचन सम्पन्न होने तक पंचास्थानि चुनावालय हरिद्वार में नोडल अधिकारी, तैनात किया गया है। नोडल अधिकारी पंचस्थानि अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि ज़मानत राशि जमा करने हेतु पूर्व में चली आ रही 385 की व्यवस्था अब बंद हो गई है। इसलिए अब जमानत हेतु प्रत्याशी साइट से ऑनलाइन पैसा जमा करके ई चालान निकाल कर नामांकन पत्र के साथ इसे लगाएंगे, जबकि नामांकन प्रपत्र नगद जमा करके निर्धारित स्थल से क्रय किए जा सकेंगे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद