मनोज सैनी
हरिद्वार। लक्सर और खानपुर से विधायक रहे प्रणब सिंह चैंपियन ने खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश शर्मा के कैंप कार्यालय में घुसकर फायरिंग करने और गाली गलौज के मामले में सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच चैंपियन को यहां सीजेएम अविनाश श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चैंपियन पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
चैंपियन की ओर से भी वकील गोपाल चतुर्वेदी ने कोर्ट में गैर जमानती धाराओं को हटाने की अपील की लेकिन कोर्ट ने इंकार कर दिया। चैंपियन के वकील का कहना है कि ऊपर की अदालत में न्याय का दरवाजा खटखटाया जायेगा
कभी उत्तराखंड को गाली देने वाले तो कभी अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले राजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी दबंगई के लिए विख्यात हैं लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद अब उन्हें अपना राजमहल छोड़ जेल में रहना होगा।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।