निकाय मतदाता सूची में मतदाताओं के काटे गए नामों पर कांग्रेसी पार्षदों के सवाल पर भाजपा पार्षदों ने किया हंगामा।
मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार की पहली बैठक आज मेला नियंत्रण कक्ष के सभागार में हुई, जिसमें पहले सीवर, बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड आदि की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। उसके बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई, बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने मुख्य नगर अधिकारी से निकाय मतदाता सूची में भारी संख्या में काटे गए मतदाताओं के संबंध में जानकारी मांगी गई। जिसको लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया और बिना बैठक के ही सभी प्रस्ताव पास कर लिए। इसके बाद मेला नियंत्रण कक्ष में ही कांग्रेस पार्षदों ने एमएनए के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्षदों ने नव निर्वाचित महापौर और भाजपा पार्षदों पर निगम की भूमि को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।