क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली पौड़ी की युवती को हरियाणा के युवक द्वारा चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर, पैसे ऐंठने और जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। श्रीनगर कोतवाली से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी के कमलेश्वर बागवान क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर रोहित राठी, निवासी समालखा पानीपत, हरियाणा से हुई, जिसने अपने परिजनों से बात कराकर चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बदले युवती ने आरोपित के बैंक खाते में गूगल पे से पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब युवती की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे मंगे लेकिन आरोपी आनाकानी करता रहा। बाद में आरोपी ने उसे चंडीगढ़ साथ ले जाने का ऑफर किया, इस पर युवती राजी हो गई।
आरोप है कि आरोपी रोहित राठी उसे चंडीगढ़ न ले जाकर हरिद्वार ले गया और बिना उसकी इच्छा के उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। साथ ही मोबाइल फोन और सिम भी अपने पास रख लिया। उसने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया और फिर वह हरिद्वार आ गए। आरोप है कि यहां भी आरोपी ने परिवार वालों को धमकाते हुए पुलिस से कुछ भी बताने से मना कर दिया और और उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। धमकी के बाद डरी सहमी युवती वापस अपने गांव चली गई और कोई कार्यवाही नहीं की। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रोहित राठी पुत्र बलबीर सिंह राठी निवासी माना रोड राजीव कॉलोनी समालखा पानीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।