मनोज सैनी
देहरादून। जिसकी सम्भावना थी आखिरकार होली के त्यौहार बीतने के बाद उत्तराखंड सरकार के वित्त, शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने शासकीय आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह घोषणा की।
गौरतलब है कि विधानसभा में उनके बयान को लेकर उत्तराखंड में उनके खिलाफ माहौल बना हुआ था। प्रेस वार्ता के दौरान अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह वह रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आभार व्यक्त किया।
जिन्होंने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया जो राज्य को संवार रहे हैं। अग्रवाल ने अपने इस्तीफे के कारणों के बारे में कहा, “उत्तराखंड को बनाने में जिसने अपनी भूमिका निभाई, लाठियां खाई, आज उन्हें एक उत्तराखंड आंदोलनकारी होने के बावजूद टारगेट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा मेरे जैसे एक आंदोलनकारी को, मेरी बात को जिस तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, उससे मैं बहुत दुखी और आहत हूं”। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। मेरी इच्छा है कि मेरा प्रदेश आगे बढ़े। मैं इस प्रदेश को आगे बढ़ाने में जो भी योगदान होगा, वह मैं देने को तैयार हूं
उन्होंने रोते हुए कहा कि इसलिए मैंने आज निर्णय लिया है कि मैं अपने पद से त्यागपत्र दूं”।अग्रवाल ने बताया कि वह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपने जा रहे हैं।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।