मनोज सैनी
रुड़की। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन पर कोतवाली रुड़की पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने आज रुड़की हरिद्वार रोड पर स्थित तीन स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसके चलते रूड़की क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में खौफ साफ देखा गया।
इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 3 स्पा सेंटर मालिकों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान (03चालान, कुल ₹30000/-) किए गए तथा स्पा सेंटर में नियुक्त कर्मचारियों के 81 पुलिस के एक्ट के अंतर्गत नगद 11 चालान कर भविष्य में रजिस्ट्रेशन की शर्तों का पालन करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद