मनोज सैनी
हरिद्वार। वीआईपी बनने के चक्कर में बिना नम्बर प्लेट, ब्लैक फ़िल्म व हुटर लगाकर युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करते हुए जुर्माना भी ठोक दिया है।

बता दें कि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल के निर्देश पर चारधाम यात्रा के मद्दे नजर हरिद्वार जनपद में लगातार सगन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में आज चंडी चौक पर चेकिंग के दौरान एक वाहन बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म रुकवाया गया। चेक करने पर पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से एक हूटर भी लगा था।
चेसिस नंबर के आधार पर वाहन का नंबर वैरीफाइड कर उक्त वाहन का चालान बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फ़िल्म एंव अवैध रूप से हुटर लगाकर चलने पर प्रभावी धाराओं में करते हुए भविष्य के लिए चेतावनी दी गईl

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।