मनोज सैनी
हरिद्वार। अम्बरीष कुमार विचार मंच के तत्वाधान में आज ऋषिकुल विद्यापीठ पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया।
मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शाह का बयान देश की सेना का मनोबल गिराने वाला और देश की एकता व अखंडता खंडित करने वाला है। मंच के संयोजक इसरार सलमानी और पार्षद एहसान अंसारी ने सरकार से मांग की ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए जिससे कि इस तरह की पुनर्विवृद्धि दोबारा ना हो। विजय प्रजापति और अंकित चौहान ने महामहिम राष्ट्रपति से तत्काल विजय शाह पर कार्रवाई करने की मांग की।
कार्यक्रम में उत्कर्ष वालिया, विवेक भूषण विक्की, हाजी शहाबुद्दीन, उज्जवल मनु वालिया, सोहित शेट्टी, अनंत पांडे, अरुण राघव, आशु श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार ,महेश बर्मन, अजमान मोदी, गुलबीर सिंह, रजत त्यागी, पुष्पनाथ शर्मा, बबलू मुल्ला, कैलाश भट्ट, रेखा गुप्ता, सतीश जैन, तीर्थ भाटिया, धर्म राज सैनी, चंदन शर्मा, अनिल ठेकेदार, आनंद राठौर, सोनू सैनी, देवेंद्र शर्मा, शिवम रावत, शुभ, जावेद आलम आदि उपस्थित थे।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।