सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भारतीय किसान युनियन, टिकैत, गुट का चार दिवसीय महासम्मेलन रोड़ी, बेलवाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान किसान नेता संजय चौधरी ने कहा कि सम्मेलन में उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा मांगें पूरी नहीं होने पर किसान देहारादून जाने वाले मार्ग की घेराबंदी करने के लिए विवश होंगे। संजय चौधरी ने कहा फसलों का दाम बढ़ाने, सब्सिडी का लाभ, सोलर पैनल लगाने में पूर्व की भांति सब्सिडी देने, सिंचाई के पानी पर छूट, बिजली का सरचार्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर विचार मंथन के उपरांत सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संजय चौधरी ने किसान नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत लगातार तीन दिनों तक हरिद्वार में मौजूद रहेंगे। किसान नेता संजय चौधरी ने कहा भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। धामी सरकार के शासनकाल में किसानों की समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है।
पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य, सुबा सिंह ढिल्लों, जोगेन्दर सिंह, युवा संगठन मंत्री गढ़वाल मंडल विक्रांत चौधरी, अर्चित राणा, युवा मंडल अध्यक्ष, पंकज चौधरी, सचिव बाबी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहें।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।